सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव बने सुरेन्द्र यादव

सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव बने सुरेन्द्र यादव


शाहगंज जौनपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से सुरेन्द्र यादव को सपा युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एक पत्र जारी किया गया।जिसमें सुरेन्द्र यादव  के प्रदेश सचिव बनने से जिले के सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शाहगंज के नटौली गांव  निवासी सुरेन्द्र यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सपा नेताओं ने भी सुरेन्द्र यादव को जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा दी। आपकों बता दे कि सुरेन्द्र यादव जिला पंचायत सदस्य के पद पर रहकर लोगों की सेवा करतें चले आ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments