11 फरवरी को महिलाएं स्कूटी रैली के माध्यम से मतदान करने हेतु करेंगी जागरूक

11 फरवरी को महिलाएं स्कूटी रैली के माध्यम से मतदान करने हेतु करेंगी जागरूक:
       
जौनपुर : जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है मतदाताओं को जागरूक करने की कवायद भी तेज होती जा रही है। स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में 11 फरवरी को स्थान इंग्लिश क्लब (अम्बेडकर तिराहा से आगे) से समय प्रातः 10:00 बजे महिलाएं स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को 07 मार्च को मतदान करने हेतु जागरूक करेंगी। रैली सदभावना पुल तक जायेंगी।
            इस सम्बंध में दिनांक 09-0222 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में उनके कक्ष में तैयारी बैठक हुई। जिसमें उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महिलाएं पिंक कपड़े पहन कर, हेलमेट, मास्क लगाकर स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक व प्रेरित करेंगी।
             उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करने से ही लोकतंत्र के महापर्व में योगदान दिया जा सकता है। इसलिए सभी महिला, पुरुष, दिव्यांग मतदाता अपना कर्तव्य निभाते हुए आगामी 07 मार्च को मतदान जरुर करें। डीसी प्रशिक्षक ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के गठन के लिए सभी मतदाताओं की भागीदारी आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार के कर्तव्य को निभाते हुए अपना वोट जरुर करें।
  स्वीप कोआर्डिनेटर ने कहा कि जनपद के जेंडर रेशियों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है, अब सभी मतदाताओं विशेषकर महिलाओं की जिम्मेदारी है कि स्वयं मतदान करें तथा अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी मतदान करने हेतु जागरूक व प्रेरित करें।
                 इस अवसर पर परिसर में मतदाता जागरूकता सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ हुआ। जिसपर लोगों ने खूब फोटो खींचाकर मतदान करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments