अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा की अनोखी पहल वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा की अनोखी पहल वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

शाहगंज ( जौनपुर) सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पार्टी की सभी प्रकोष्ठ की ओर से आज से सात दिवसीय 'पीडीए पौधरोपण' कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस के अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता संजय यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। वही शाहगंज नगर के खुटहन रोड स्थित सपा नेता पंकज गुप्ता के कार्यलय पर केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस मनाते हुए उनक दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना किया गया।
वरिष्ठ नेता संजय यादव एडवोकेट ने अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए कहा, "मृदु स्वभाव के धनी अखिलेश यादव देश के लोकप्रिय जमीनी नेता हैं। उनकी कार्यशैली से सभी प्रभावित हैं। उनके कुशल नेतृत्व के कारण आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 
वहीं सपा के युवा नेता पंकज गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि
आज पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन आयोजित किया जा रहा है। इसे खास बनाने के लिए वृक्षारोपण के रूप में मनाया जा रहा है। वृक्षारोपण किए जाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में सामाजिक समानता-समता की प्राणवायु बनेंगे।
इस मौके पर चैयरमेन प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी, अरशद अंसारी, शेखर साहू,सुहेल आजमी, मनोज अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, आलीशान हैदर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments