यूपी के हर चुनाव में SVKP उतारेगी प्रत्याशी : अशोक सिंह

यूपी के हर चुनाव में SVKP उतारेगी प्रत्याशी : अशोक सिंह
 
पार्टी को मजबूत करने का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया मंत्र
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने पार्टी को मजबूत बनाने और आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए नगर के सिद्धार्थ होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक सिंह ने कहा की महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी जुटी है,वहां तो हम अच्छा चुनाव लड़ेंगे और सीट जीत कर भी दिखाएंगे लेकिन हमारी पार्टी का फोकस हमेशा यूपी रहा है क्योंकि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है । ऐसे में आने वाले पंचायत चुनाव में भी समाज विकास क्रांति पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतरेगी चाहे जिला पंचायत हो या ग्राम प्रधान हम सबमें अपनी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ाएंगे। उन्होंने कहा की आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भी हम विपक्षी पार्टियों को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे और सीट जीत कर विधानसभा पहुंचेंगे और प्रदेश की सरकार बनाने में अहम रोल निभाएंगे। अशोक सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ साथ बूथ लेबल तक पार्टी की मजबूती के लिए निर्देश दिया। बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह, योग गुरु जितेंद्र सिंह,दीपक सिंह, आशीष तिवारी, सत्येंद्र, अखिल कुमार गुप्ता,प्रदीप,विशाल, ललित यादव, चन्द्रशेन और भोला समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments