स्वतंत्रता दिवस पर सपा नेता ने ध्वजारोहण कर किया पौधरोपण

स्वतंत्रता दिवस पर सपा नेता ने ध्वजारोहण कर किया पौधरोपण

शाहगंज (जौनपुर) जौनपुर व शाहगंज में भी स्वतंत्रता दिवस की काफी धूम रही। शहीदों को नमन किया गया। देश को आजादी दिलाने वालों को नमन किया गया। क्षेत्र के अलग-अलग संस्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। लोगों ने आजादी का जश्न पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। शॉपिंग माल, और पार्कों में काफी भीड़ रही। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति का इजहार किया।
स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सपा नेता पंकज गुप्ता ने अपने कार्यालय व पशु चिकित्सालय में ध्वजारोहण कर 78 वा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पौधरोपण किया।
सपा नेता पंकज गुप्ता ने कहा कि दिन-रात देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले हमारे वीर जवानों को मैं हमारे राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण पर्व की बधाई देता हूं। आजादी के यह पर्व जन-जन और हर मन का पर्व है। हर भारतीय के लिए गर्व है और गौरव का दिन है। आज हर साल की तरह हर घर तिरंगा अभियान से पूरा देश देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ है।
इस मौके पर अरविंद कुमार ,अलिशान‌ हैदर, राजेश यादव, अतुल यादव,रवि यादव, आलोक सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।श

Post a Comment

0 Comments