ईशा हॉस्पिटल में निजी प्रथम ऑक्सीजन प्लांट 250 लीटर प्रति मिनट, 50 जंबो सिलेंडर की क्षमता वाले प्लांट का हुआ शुभारंभ
जौनपुर : नगर क्षेत्र के ईशा हॉस्पिटल में निजी क्षेत्र का प्रथम ऑक्सीजन प्लांट 250 लीटर प्रति मिनट अर्थात 50 जम्बो सिलेंडर के क्षमता वाले प्लांट का शुभारंभ किया गया। उक्त अवसर पर कहा गया कि ईशा हॉस्पिटल अपने मरीजों की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए एक छत के नीचे अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, जिसमें एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में यह ऑक्सीजन प्लांट साबित होगा। यहां प्लांट लग जाने से अनेक मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इस नेक पहल के लिए डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव सहित समस्त ईशा हॉस्पिटल परिवार को बधाई व शुभकामनाएं दी गई। डॉ स्मिता श्रीवास्तव ने कहा कि ईशा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना में सभी प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन मिला। यह प्लांट जनपद के लिए मील का पत्थर साबित होगा तथा मरीजों को समय पर उसका समुचित लाभ मिल सकेगा। आभार व्यक्त करते हुए डॉ रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से बहुत से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी, इसको देखते हुए ईशा हॉस्पिटल में सर्वप्रथम ऑक्सीजन की समुचित उपलब्धता हेतु जिला प्रशासन से अनुमति मांगी जिसके लिए जिला प्रशासन ने सहयोगात्मक रुख अपनाया और उसी के परिणाम स्वरूप आज यह ऑक्सीजन प्लांट जनता की सेवा के लिए शुरू किया गया।
0 Comments