जौनपुर में 28 अक्टूबर से 4 नवंबर 2021 तक दीपावली मेले एवं स्वनिधि महोत्सव का किया जायेगा आयोजन

जौनपुर में 28 अक्टूबर से 4 नवंबर 2021 तक दीपावली मेले एवं स्वनिधि महोत्सव का किया जायेगा आयोजन

जौनपुर : जनपद जौनपुर में 28 अक्टूबर से 4 नवंबर 2021 तक दीपावली मेले एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।   उक्त के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के द्वारा अवगत कराया गया कि जौनपुर दीपावली मेला एवं स्वनिधि महोत्सव जनपद के बी०आर०पी० इंटर कॉलेज जौनपुर, रामलीला मैदान शाहगंज एवं नगर पालिका कार्यालय परिसर मुंगराबादशाहपुर में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों द्वारा सूफी लोक नित्य, घूमर नृत्य, स्वागत गीत एवं गायन, राधा कृष्ण की झांकी, फूलों की होली, काली तांडव, गायन, आल्हा, बिरहा, कवि सम्मेलन एवं मुशायरा तथा सरकार की विभिन्न उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रस्तुति की जाएगी।
                      इस अवसर पर विभिन्न विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल, दीवाली दीप के स्टॉल, मिठाई के स्टॉल आदि लगाए जाएंगे। जिससे जनता को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हो और उनका लाभ मिले।

Post a Comment

0 Comments