सड़क हादसे में कई भेड़ों सहित 2 चरवाहों की मौत
जौनपुर : चन्दवक थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम बरमलपुर के पास आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर भोर में लगभग 3 बजे तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन ने सड़क के किनारे बैठे भेड़ो व चरवाहों को रौंदते हुए चला गया।
बताते चले कि चरवाहे अपने जानवरो (भेड़) की रखवाली के लिए वहीं लेटे हुए थे दो चरवाहो सहित उनके जानवरो (भेड़ो) को रौदती निकल गयी घटना की खबर वायरल होते ही इलाके में कोहराम मच गया है।घटना की सूचना पर थाना इलाका की पुलिस मौके पर पहुंच कर विधिक कार्यवाई करते हुए मृतको के शवो को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मिली खबर के अनुसार बिहार प्रदेश के भेड़ चरवाहे चन्दवक क्षेत्र में अपनी भेड़ों के साथ आये थे और यहां किसानों के खेतो में भेड़ रख कर अपनी जीविका चलाने का काम करते है। बीती रात को ग्राम बरमलपुर के पास भेड़ो को आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर सड़क के किनारे बैठाए हुए थे।
चरवाहे भी उनके साथ सड़क की पटरी के किनारे लेटे आराम कर रहे थे। तभी लगभग 03 बजे के आसपास भोर में तेज गति से जा रहा अज्ञात बड़ा वाहन चालक की लापरवाहियों के चलते दोनों चरवाहों सहित लगभग 80 भेड़ो को रौदता हुआ भाग निकला। वाहन की चपेट में आने से दो चरवाहो सहित भेड़ो की मौत हो गयी। दुर्घटना की खबर आस पास के लोंगो को होने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक चरवाहों के शवो को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाते हुय अन्य विधिक कार्यवाई किया है। साथ ही मृत जानवरो को भी दफन कराया गया। घटना की खबर मृतको के घर बिहार भेजवाया गया है।
0 Comments