जिलाधिकारी एवं आकांक्षा समिति के अध्यक्ष अंकिता राज ने वृद्ध आश्रम में असहाय वृद्ध जनो के साथ मनाई दीपावली

जिलाधिकारी एवं आकांक्षा समिति के अध्यक्ष अंकिता राज ने वृद्ध आश्रम में असहाय वृद्ध जनो के साथ मनाई दीपावली

जौनपुर - जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं अध्यक्ष आकांक्षा समिति डॉ अंकिता राज द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम ,प्रेमराजपुर में वृद्धों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया गया । उन्होंने  वृद्धजनों को मिठाई, फल एवं सूखे मेवे वितरित किया साथ  ही उनसे वृद्धाश्रम में मिलने वाली सुविधाओं के सम्बंध में जानकारी भी प्राप्त की । वृद्धजनों ने जिलाधिकारी को  बताया कीआश्रम में  अच्छा खाना मिलता है। वृद्धजन जिलाधिकारी को अपने बीच मे पाकर हर्षित थे। जिलाधिकारी ने   वृद्धजनो से कहा कि वे सभी अपने परिवार से दूर हैं,लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नही होने दी जाएगी और समस्या आने पर तत्काल का निस्तारण किया जाएगा। भैया लाल सोनी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि उनकी वृद्धा पेंशन  नहीं बन पाई है

Post a Comment

0 Comments