चित्रगुप्त पूजनोत्सव में भजन प्रस्तुति से झूमते दिखाई दिया लोग।

चित्रगुप्त पूजनोत्सव में भजन प्रस्तुति से झूमते दिखाई दिया लोग।


जौनपुर। भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर कायस्थ महासभा   द्वारा  चित्रगुप्त मंदिर बाबा गोरक्षनाथ मन्दिर में भव्य आयोजन हुआ।जिसमें भगवान चित्रगुप्त  का भव्य सिंगार वाराणसी से आये कलाकारों द्वारा किया गया भगवान चित्रगुप्त के सिंगार में छप्पनभोग महाआरती भी हजारों लोगों की मौजूदगी में हुआ , पंकज सिन्हा व शैली गगन व कुँवर श्रीवास्तव के भजन प्रस्तुत करने पर लोग झूम उठे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।  प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के
रचयिता हैं वे पूरे संसार का लेखा जोखा रखते हैं आज उनके पूजन समारोह में शामिल होना सौभाग्य की बात है । कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा राष्ट्रवाद का साथ दिया है जिनके अनेक महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। बारीनाथ मठ के महंत पुजारी बाबा हरदेव नाथ  कहा कि आज मंदिर प्रांगण में लग रहा है भगवान चित्रगुप्त खुद उत्तर आये हैं। प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा डॉ0 इन्द्रसेन श्रीवास्तव मुन्ना ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के हर जिले में भगवान चित्रगुप्त  की भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।डॉ0 मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकजुटता बढ़ती है। जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के आशीर्वाद से ही आज का कार्यक्रम ने इतिहास रच डाला। राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन सौभाग्यशाली दिन हैं।  डॉ0
मनमोहन श्रीवास्तव डॉ रजनीश श्रीवास्तव डॉ0 एन के सिन्हा ,वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव , सरस चंद्र श्रीवास्तव चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव प्रदेश प्रवक्ता दीपक श्रीवास्तव पत्रकार जिला महामंत्री भाजपा ई अमित श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष भाजपा अमित श्रीवास्तवमहासचिव सुलभ श्रीवास्तव आदि लोगो ने संबोधित किया संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने किया।

Post a Comment

0 Comments